नौतपा का आखिरी दिन रहेगा राहत भरा , राज्य में आज बारिश के आसार

www.khabarwala.news

schedule
2022-06-02 | 10:12h
update
2022-06-02 | 10:19h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
नौतपा का आखिरी दिन रहेगा राहत भरा , राज्य में आज बारिश के आसार

raipur@khabarwala.news

रायपुर: नौतपा का आखिरी दिन गुरुवार है। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि यह राहत भरा होगा। गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश के भी आसार हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहेगा।

Advertisement

बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और तपाने वाला रहा। पिछले दिनों की अपेक्षा उमस में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश भर में सर्वाधिक गर्म माना(रायपुर) रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान लाभांडी का 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस गिरकर 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले पहुंचा है। इसे देखते हुए प्रदेश में भी मानसून के कुछ दिन पहले पहुंचने के आसार हैं। प्रदेश में मानसून 10 जून के पहले भी पहुंच सकता है।

 

बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से गुरुवार को अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 19:05:16
Privacy-Data & cookie usage: