मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 24 जोड़े का सामुहिक विवाह सम्पन्न…

www.khabarwala.news

schedule
2022-06-01 | 12:53h
update
2022-06-01 | 12:53h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 24 जोड़े का सामुहिक विवाह सम्पन्न…

raipur@khabarwala.news

सूरजपुर/ 01 जून 2022 :श्री राधा गोविंद मंदिर कमलपुर सिलफिली में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 24 जोड़े का सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। प्राथमिक शाला से पूरे गाजा बाजा के साथ बारात निकाला गया विवाह स्थल पर पहंुचे दूल्हे लोगों का स्वागत परियोजना अधिकारी पर्यवेक्षक और आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। आंगन बाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक व बाराती सभी ने नृत्य के साथ नव जोड़ों का स्वागत किया तथा अतिथियों के द्वारा नव युगल जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया गया।

Advertisement

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री माहेश्वर पैकरा, श्रीमती लक्ष्मी रजवाडे, श्रीमती गीता जायसवाल, श्रीमती भगवती रजवाडे, श्री गोवर्धन, श्री अर्जुन देवांगन, श्रीमती काजल तपन सिकदार, श्री ओम प्रसाद सिंह, श्री राम चन्द्र यादव, डॉक्टर गणेश, श्री सुखदेव मंडल, श्री अनिल, माखन राय, नूतन, सरपंच कमलपुर, गणेशपुर, सिलफिली व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 24 जोड़े का सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विवाह में अति पिछड़ी जनजाति पंडों समाज के 3 जोड़े भी शामिल हुए। विवाह कार्यक्रम मे नव युगल जोड़ों को आलमारी, पेटी, बर्तन, कपड़ा, टेबल, पंखा, चांदी का मंगलसूत्र, अंगुठी, बिछीया, गद्दा, चादर, तकिया और एक हजार रुपये प्रति जोड़ा को प्रदान किया गया। विवाह हिन्दू धर्म रीति से आयोजित कराया गया।

कार्यक्रम मे प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी गौरव सिंह, परियोजना अधिकारी प्रतापपुर, रामानुजनगर, प्रेमनगर समस्त पर्यवेक्षक आँगन बाड़ी कार्यकर्ता और विभाग के समस्त स्टॉफ उपस्थिति थे, आभार प्रदर्शन परियोजना अधिकारी के द्वारा किया गया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 23:38:24
Privacy-Data & cookie usage: