विश्व बाल सुरक्षा दिवस : बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी : मुख्यमंत्री

www.khabarwala.news

schedule
2022-05-31 | 13:44h
update
2022-05-31 | 13:44h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
विश्व बाल सुरक्षा दिवस : बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी : मुख्यमंत्री

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 31 मई 2022 :मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 01 जून को विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर सभी बच्चों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की है। विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि बच्चों को स्वस्थ, सुपोषित और सुरक्षित जीवन देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल सुरक्षा दिवस वह अवसर है, जब हम बच्चों के लिए अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराते हैं। आज के बच्चे कल भविष्य गढ़ेंगे। बच्चों के साथ उनके बाल मन को समझते हुए संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाना चाहिए। बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता जरूरी हैं। श्री बघेल ने बच्चों को ढेर सारा प्यार देते हुए ईश्वर से अपनी कृपा बच्चों पर बनाए रखने की प्रार्थना की।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.09.2024 - 22:55:20
Privacy-Data & cookie usage: