कला जत्था के माध्यम से शासकीय योजनाओं की दी जा रही जानकारी…

www.khabarwala.news

schedule
2022-05-31 | 12:58h
update
2022-05-31 | 12:58h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कला जत्था के माध्यम से शासकीय योजनाओं की दी जा रही जानकारी…

raipur@khabarwala.news

जगदलपुर, 31 मई 2022:राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी कला जत्था के माध्यम से जिले में दिया जा रहा हैं। कला जत्था द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में किए जा रहे कार्यक्रम का बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। कलेक्टर श्री रजत बंसल के मार्गदर्शन में जनसंपर्क विभाग के द्वारा जिले के सभी विकासखंडों के चिन्हांकित किए गांवों और साप्ताहिक हाट-बाजार में कला जत्था की टीम शासकीय योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार सामाग्री का वितरण भी किया जा रहा है।

Advertisement

जिले में लोक नाट्य दल विलेज डेव्हलपमेंट सोसायटी जगदलपुर, सोशियल वेलफेयर सोसायटी जगदलपुर और रिंगी चिंगी डण्डा लोकनृत्य बस्तर द्वारा विभिन्न गांवों में प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। इसी क्रम में जिले के धुरागांव, उसरीबेड़ा, अलनार, भानपुरी, जामगांव, बड़ेकिलेपाल में कला जत्था द्वारा मनोरंजक ढंग से कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसका ग्रामीणों ने लुफ्त उठाया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.02.2026 - 12:36:11
Privacy-Data & cookie usage: