21 मई राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि– मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। व्यर्थ के झगड़े एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। परिवार की समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। धन की प्राप्‍त‍ि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन सम्भव है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में परिस्थितियों में सुधार होगा। मानसिक परेशानियां रहेंगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कारोबार पर ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कुछ पुराने मित्रों से सम्पर्क हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

 

कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कुटुम्ब के बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। पिता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। संयत रहें। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा। बातचीत में सन्तुलित रहें।

 

सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने का प्रयास करें। सुखद समाचार म‍िलेगा।

कन्या राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में व्याकुलता बढ़ेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

 

तुला राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं।

 

धनु राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आय में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है।

 

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। आय का कोई नया स्रोत विकसित हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रह हैं।

कुंभ राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में बदलाव की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। संचित धन में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा।

 

मीन राशि- दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *