मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी…

www.khabarwala.news

schedule
2022-05-21 | 09:16h
update
2022-05-21 | 09:16h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर 21 मई 2022 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित लोगों तथा कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े  मंत्रियों, विधायकों, संसदीय सचिवों और अधिकारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई।

सभी ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा मे दृढ विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, सभी वर्गों के बीच शान्ति, समाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 07:26:40
Privacy-Data & cookie usage: