मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत वर्चुअल माध्यम से किया राशि का अंतरण… – www.khabarwala.news

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत वर्चुअल माध्यम से किया राशि का अंतरण…

www.khabarwala.news

schedule
2022-05-21 | 16:18h
update
2022-05-21 | 16:18h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत वर्चुअल माध्यम से किया राशि का अंतरण…
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत वर्चुअल माध्यम से किया राशि का अंतरण… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

Advertisement

बालोद, 21 मई 2022 :  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों और किसानों को राशि का अंतरण किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत बालोद जिले के 01 लाख, 35 हजार, 896 किसानों के बैंक खाता में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 की प्रथम किस्त की राशि 87 करोड़, 27 लाख, 07 हजार 612 रूपए अंतरित की गई। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत बालोद जिले के 12 हजार 859 हितग्राहियों को राशि 02 करोड़ 57 लाख, 18 हजार रूपए अंतरित की गई। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले के 1601 गोबर विक्रेताओं को 01 मई से 15 मई 2022 तक गोबर खरीदी की राशि 13 लाख 87 हजार रूपए अंतरित की गई।

जिला मुख्यालय बालोद में कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया थी। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जनहितैषी निर्णय से किसानों, मजदूरों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने किसानों को धान के बदले अन्य फसल लेने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया। गुण्डरदेही विधायक व संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद और संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में 14 हितग्राहियों को सुगंधित धान बीज और वर्मी कम्पोस्ट तथा धान के बदले उद्यानिकी फसल लेने वाले 03 हितग्राहियों को मिनीकीट वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकगण, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री गोवर्धन राम ठाकुर, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रेणुका श्रीवास्तव, अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में जिले के किसान मौजूद थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.04.2025 - 10:49:31
Privacy-Data & cookie usage: