ग्रामीण क्षेत्रों में समूह की महिलाओं के चेहरों पर है उजास भरी मुस्कान…

raipur@khabarwala.news

राजनांदगांव 20 मई 2022:ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं के चेहरों पर उजास भरी मुस्कान है। यह मुस्कान है सामूहिक एकता और स्वावलंबन की। शासन की सुराजी गांव योजना समूह की महिलाओं के लिए संबल बनी है। ग्रामीण परिवेश में एक योजना के माध्यम से जागृति लाने और जीवन बदल देने की यह एक बानगी है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले में स्वसहायता समूह द्वारा उत्पादित वर्मी खाद के विक्रय पर लाभांश राशि बैंक खाते में 3 करोड़ 54 लाख 60 हजार 244 रूपए हस्तांतरण किया गया है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सांकरा के गौठान में ज्योति महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को 124750 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय करने पर लाभांश राशि 3 लाख 80 हजार 812 रूपए की राशि मिलने पर महिलाओं में हर्ष व्याप्त है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा बाई निषाद ने बताया कि सभी में आत्मनिर्भर होने की खुशी है। अब हमें अपने घर के समीप ही रोज कार्य मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को इस मदद के लिए धन्यवाद दिया। समूह की श्रीमती सुरज्योतिन साहू ने बताया कि यहां कार्य करना एक अलग तरह का अनुभव है। वर्मी कम्पोस्ट विक्रय से प्राप्त राशि से उन्होंने अपने लिए मंगलसूत्र खरीदा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे को मिस्त्री कार्य प्रारंभ करने के लिए सामान दिया है। श्रीमती टाकेश्वरी साहू ने बताया कि उन्होंने प्राप्त राशि से अपने लिए पायल खरीदी है। श्रीमती दीपिका ने कहा कि अब वे अपने घर की जिम्मेदारी अच्छी तरह निभा पा रही हैं। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट लाभांश राशि से अपने ननद की शादी की है। श्रीमती दिनेश्वरी ने बताया कि उन्होंने अपने लिए बढ़ई कार्य प्रारंभ करने के लिए सामान खरीदा है और वे फर्नीचर निर्माण कार्य भी शुरू करेंगी। श्रीमती पुष्पा बाई ने घर का निर्माण कर रही है। वहीं श्रीमती यशोदा साहू घर की मरम्मत करा रही है। श्रीमती लेमिन एवं श्रीमती रामकली साहू ने भी प्रसन्नता जाहिर की।

राजनांदगांव विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 46 लाख 70 हजार 996 रूपएए डोंगरगांव विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 37 लाख 44 हजार 402 रूपएए छुरिया विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 48 लाख 15 हजार 212 रूपएए डोंगरगढ़ विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 27 लाख 71 हजार 068 रूपएए खैरागढ़ विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 27 लाख 88 हजार 646 रूपएए छुईखदान विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 12 लाख 31 हजार 441 रूपएए अंबागढ़ चौकी विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 66 लाख 4 हजार 102 रूपएए मोहला विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 28 लाख 85 हजार 533 रूपएए मानपुर विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 27 लाख 96 हजार 780 रूपएए राजनांदगांव नगर निगर की स्वसहायता समूहों को 17 लाख 848 रूपएए डोंगरगांव नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 59 हजार 818 रूपएए छुरिया नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 21 हजार 491 रूपएए खैरागढ़ नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 8 लाख 2 हजार 221 रूपएए छुईखदान नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 1 लाख 76 हजार 669 रूपएए अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 2 लाख 44 हजार 371 रूपएए डोंगरगढ़ नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 86 हजार 632 रूपए तथा गडंई नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 3 लाख 4 हजार 378 रूपए लाभांश राशि बैंक खाते में हस्तांतरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *