केबिनेट मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-05-19 | 10:55h
update
2022-05-19 | 10:55h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
केबिनेट मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन…

raipur@khabarwala.news

राजीव गांधी किसान न्याय योजना-राशि अंतरण 21 मई को

बेमेतरा 19 मई 2022:मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में राशि अंतरण के लिए इस वर्ष 21 मई को सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 की प्रथम किस्त के रूप में करीब 1700 करोड़ रूपए किसानों के खाते में अंतरित किए जाएंगे। इस योजना के तहत बीते 2 वर्षों में किसानों के खाते में 12 हजार 209 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मुख्य अतिथियों को अधिकृत किया गया है। जिसके अनुसार बेमेतरा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे मुख्य अतिथि होंगे। 21 मई को जिला पंचायत बेमेतरा के सभागार में यहा कार्यक्रम सवेरे 10ः30 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक नवागढ़ श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे, विधायक बेमेतरा श्री आशीष कुमार छाबड़ा भी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 16:09:39
Privacy-Data & cookie usage: