भारत में एक दिन में सामने आए कोरोना के 1,829 नए मामले, 33 लोगों की मौत…

www.khabarwala.news

schedule
2022-05-18 | 08:03h
update
2022-05-18 | 08:03h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
भारत में एक दिन में सामने आए कोरोना के 1,829 नए मामले, 33 लोगों की मौत…

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,31,27,199 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से 33 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से कुल मौतें 5,24,293 हो चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल था। कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने की दर यानी नेशनल रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक्टिव केसलोड में 753 मामलों की कमी हुई है। साथ ही बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,87,259 हो गई है।

मरने वालों में सबसे ज्‍यादा हैं महाराष्ट्र से

कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मरने वालों की दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई है। साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमण की डेली पाॅजिटिविटी रेट 0.42 प्रतिशत तथा वीकली पॅजिटिविटी रेट 0.57 प्रतिशत दर्ज की गई है। देश भर में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 191.65 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मरने वाले 33 नए लोगों में केरल के 31 और दिल्ली के 2 लोग शामिल हैं। देश में अब तक कुल 5,24,293 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,47,855, केरल से 69,434, कर्नाटक से 40,105, तमिलनाडु से 38,025, दिल्ली से 26,198, उत्तर प्रदेश से 23,513 और पश्चिम बंगाल से 21,203 लोगों की मौत हुई है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने आंकड़ों में बताया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत मरीज अन्य जानलेवा बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 07:33:46
Privacy-Data & cookie usage: