पुलिस अधीक्षक धमतरी ने थाना दुगली क्षेत्रांतर्गत सुदूर एवं सीमावर्ती ग्राम अर्जुनी में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित क्रिकेट मैच में पहुंचे,जहाँ खिलाड़ियों का किये उत्साहवर्धन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-05-14 | 07:43h
update
2022-05-14 | 07:43h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
पुलिस अधीक्षक धमतरी ने थाना दुगली क्षेत्रांतर्गत सुदूर एवं सीमावर्ती ग्राम अर्जुनी में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित क्रिकेट मैच में पहुंचे,जहाँ खिलाड़ियों का किये उत्साहवर्धन…

raipur@khabarwala.news

झानू नागेश / धमतरी

*धमतरी पुलिस*-14-05-22

*सामुदायिक पुलिस के तहत आयोजित क्रिकेट मैच में ग्राम चिवर्री,झुंझराकसा,सांकरा एवं अन्य ग्रामों के लड़कों एवं लड़कियों के टीम ने लिया हिस्सा*

*धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सिहावा,दुगुली,बोराई,मेचका खल्लारी एवं अन्य थानों में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत किया गया था क्रिकेट मैच का आयोजन*

 

*पुलिस अधीक्षक ने ग्राम अर्जुनी एवं अन्य ग्रामों के खिलाड़ियों एवं बच्चों को किया क्रिकेट किट,फुटबॉल नेट का वितरण*

Advertisement

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर ने थाना दुगली के थाना के सूदर एवं सीमावर्ती में बसा ग्राम अर्जुनी में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित क्रिकेट मैच में पहुँचकर किए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किए।

आज सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना दुगली के ग्राम अर्जुनी में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था जिसमें आस-पास के ग्राम चिवर्री, सांकरा,झुंझराकसा एवं अन्य ग्रामों के कुल 06 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें लड़कियों के भी अलग अलग टीमों ने भी हिस्सा लिया जिसका पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साहवर्धन किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं हिस्सा लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया, जिसको देख खिलाड़ियों में और उत्साह और जोश बड़ गया।

जहाँ बच्चों ने भी खेल का बहुत आनंद लिया।

खिलाड़ियों में लड़कों के एवं लड़कियों के टीम के विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को य

मोमेंटो दिया गया एवं टीमों एवं बच्चों को क्रिकेट किट,फूटबाल नेट प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक को क्रिकेट मैच के प्रतिभागी एवं बच्चे ने अपने बीच पाकर गदगद हुए।

पुलिस अधीक्षक ने वहां पर उपस्थित बच्चों एवं खिलाड़ियों से उनके हाबी के बारे पूछा गया एवं क्या बनना चाहते हैं पूछने पर किसी ने कलेक्टर,तो किसी ने पुलिस अधिकारी, किसी ने आर्मी बनने कि इच्छा जाहिर किया गया।

वनांचल क्षेत्रों में समय-समय पर कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस और आम जनता का समन्वय स्थापित किया जाता रहा है और आगे भी समय समय पर खेलों के माध्यम से एवं सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर धमतरी पुलिस द्वारा आम जनता से सहयोग और समन्वय स्थापित करते रहेगी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव वालों एवं आमजनों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को लाने का प्रयास किया गया।

जिससे पुलिस एवं जनता के बीच मधुर संबंध होंगे।

 

पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा नक्सल क्षेत्र के गांवों एवं वनांचल के सूदर ग्रामों में इस प्रकार के सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगी।

 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बिरनासिल्ली कैंप एवं वनांचल थाना खल्लारी में कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था,जिसमें खल्लारी क्षेत्र कई टीमों ने भाग लिया जिसमें स्वयं पुलिस अधीक्षक धमतरी ने बिरनासिल्ली कैंप एवं खल्लारी पहुंचकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई किया गया था।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर एवं थाना प्रभारी दुगली निरीक्षक श्री डी.के.कुर्रे एवं दुगली थाना स्टाफ एवं ग्राम पंचायत के सरपंच सहित क्रिकेट मैच के प्रतिभागी एवं वनांचल के ग्रामीण एवं बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.06.2026 - 00:12:01
Privacy-Data & cookie usage: