खेल प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेण्डर तैयार करें : मुख्य सचिव

www.khabarwala.news

schedule
2022-05-12 | 17:21h
update
2022-05-12 | 17:22h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
खेल प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेण्डर तैयार करें : मुख्य सचिव

raipur@khabarwala.news

मुख्य सचिव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विभागीय कार्यों की समीक्षा की

Advertisement

रायपुर, 12 मई 2022 :मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव ने संचालक खेल एवं युवा कल्याण को निर्देश दिए कि खेलों का वार्षिक कैलेण्डर तैयार किया जाए। जिसमें ब्लाक, जिला संभाग एवं राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों के आयोजन की विस्तृत जानकारी हो। मुख्य सचिव ने राज्य में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने कहा है। बैठक में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने की योजना, राजीव युवा मितान क्लब, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्रशिक्षण शिविर, वार्षिक खेल कैलेण्डर, नवीन खेल अकादमियों की प्रगति सहित अन्य विभागीय क्रियाकलापों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू विशेष रूप से मौजूद थे।

मुख्य सचिव ने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भरपूर प्रोत्साहन दिया जाए। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी में प्राथमिकता सहित अन्य तरीके से प्रोत्साहित किया जाए। विजयी खिलाड़ियों से अन्य खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिलाया जाए। खेलों में बेहतरीन प्रशिक्षण देने वाले कोच को भी प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री साहू ने कहा कि खेल विभाग के स्टेडियमों, मैदानों एवं अकादमियों का भरपूर उपयोग करने की योजना बनाएं। यहां पर स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों को उनकी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव ने विभागीय कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर खेल विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 07:23:43
Privacy-Data & cookie usage: