Cyclone Asani: चक्रवात ‘असानी’ ने बदला रास्ता, आंध्र की ओर बढ़ा, तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, अलर्ट जारी…

www.khabarwala.news

schedule
2022-05-11 | 08:31h
update
2022-05-11 | 08:31h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
Cyclone Asani: चक्रवात ‘असानी’ ने बदला रास्ता, आंध्र की ओर बढ़ा, तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, अलर्ट जारी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान असानी अब रास्ता बदलकर आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि असानी काकीनाडा और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकराएगा। इस दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। भारी बारिश हो सकती है।

चक्रवात असानी का असर, आंध्र प्रदेश काकीनाडा में तेज हवाएं चल रही हैं

चक्रवात असानी के प्रभाव से आंध्र प्रदेश काकीनाडा में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

चक्रवात असानी: काकीनाडा में पुलिस अलर्ट पर, समुद्र तट पर लोगों को जाने से रोका जा रहा

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में थिम्मापुरम के पुलिस स्टेशन उप निरीक्षक ने कहा, “समुद्र तट के साथ लगता रोड काफी क्षतिग्रस्त हुआ है। हम 2 चेक पोस्ट लगाकर ट्रैफिक को इस तरफ जाने से रोक रहे हैं। हम पूरे अलर्ट पर हैं। माइक से भी लोगों को अनुरोध किया है कि बाहर न निकलें, फिशिंग की अनुमति नहीं है।”

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 18:24:55
Privacy-Data & cookie usage: