25 मई को शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी रखेंगे दो मिनट का मौन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-05-09 | 10:30h
update
2022-05-09 | 10:30h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
25 मई को शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी रखेंगे दो मिनट का मौन…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

महासमुंद 9 मई 2022 :छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन द्वारा शासन के समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त, जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर 25 मई को प्रतिवर्ष ‘‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’’के रूप में मनाने के आदेश जारी किए गए है। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र प्रेषित कर कहा है कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों की स्मृति में 25 मई को प्रतिवर्ष की भॉति इस वर्ष भी सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया जाए।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 19:55:07
Privacy-Data & cookie usage: