कोंडागांव जिले मे हुई बस्तर फाईटर भर्ती की शुरुआत…

www.khabarwala.news

schedule
2022-05-09 | 10:34h
update
2022-05-09 | 10:34h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कोंडागांव जिले मे हुई बस्तर फाईटर भर्ती की शुरुआत…
कोंडागांव जिले मे हुई बस्तर फाईटर भर्ती की शुरुआत… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

कोंडागांव जिले के लिए होनी है 300 पदो की भर्ती।

 शासन के मंशा अनुरूप शांति, सुरक्षा और विकास के साथ रोजगार का है अवसर।

जिले के लिए इतनी बड़ी संख्या में भर्ती होने पर युवाओं में उत्साह का माहौल।

अभ्यर्थियों के मूलभूत सुविधाओं के लिए की गई है पर्याप्त व्यवस्था।

छत्तीसगढ़ शासन की मंशा अनुरूप बस्तर संभाग के अंदरूनी वनांचल क्षेत्र के युवा युवतियों को बस्तर की शांति सुरक्षा एवं विकास कार्य के साथ-साथ रोजगार का अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा निर्देश के पालन में कोंडागांव के लिए स्वीकृत बस्तर फाइटर आरक्षक के 300 पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में आज दिनांक 9 मई 2022 को पुलिस लाईन चिकलपुट्टी कोंडागांव मे प्रारंभ की गई।

Advertisement

कोंडागांव जिले मे हुई बस्तर फाईटर भर्ती की शुरुआत… – www.khabarwala.news - 2

कोंडागांव जिले के लिए बस्तर फाइटर के कुल स्वीकृत 300 पद है जिसमे सभी पद जिले के मूल निवासियों के लिए ही है। जिससे इतनी बड़ी संख्या में जिले के लिए रोजगार का अवसर मिलने से क्षेत्र के युवक युवतियों में अत्यंत उत्साह का माहौल है। भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने हेतु एवं गर्मी के मौसम को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी संख्या में टेंट लगाए गए हैं एवं पीने की पानी व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

 

कोंडागांव पुलिस की जिले के अभ्यर्थियों से अपील है कि जिसने भी बस्तर फाइटर में भर्ती हेतु आवेदन किए हैं वह अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार निर्धारित दिनांक को पुलिस लाइन चिकलपुट्टी कोंडागांव में उपस्थित होवे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.04.2025 - 11:40:34
Privacy-Data & cookie usage: