थाना विश्रामपुरी पुलिस ने ग्राम गरांजीडिही में लगाया गया चलित थाना…

raipur@khabarwala.news

  सायबर अपराध व यातायात नियमों के बारे में विस्तार पूवर्क दी गई जानकारी। 

  महिलाओं को अभिव्यक्ति एप के बारे में दी गई जानकारी।

  ग्रामीणों को महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में दी गई जानकारी।  

 युवाओं को की गई खेल सामग्री वितरण।

कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के आदेश से तथा एडिशनल एसपी श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन मे व एसडीओपी केशकाल श्री भूपत सिंह धनेश्री के पयर्वेक्षण में थाना विश्रामपुरी क्षेत्र के ग्राम गरांजीडिही में चलित थान लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी गई। इस कायर्क्रम में बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीण पुलिस को अपने गांव एवं अपने बीच पाकर काफी उत्साहित व खुश दिखाई दिये।

उपस्थित ग्रामीणों को सायबर अपराध, आॅनलाईन ठगी, एटीएम ठगी, चिटफंड कंपनी के द्वारा ठगी के बारे में विस्तृत जानकारी देकर इससे बचने के उपाय भी बताये गये। समाज में होने वाली दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिन्सा, बाल विवाह, छेड़छाड़ तथा बच्चों के ऊपर होने वाली लैंगिक अपराध, बाल मजदूरी, मानव तस्करी के बारे में विस्तृत चचार् कर महिला एवं बच्चों को कानून के द्वारा प्रदत्त उनके अधिकारों के बारे में एवं यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई।

बाहर से आये ढोंगी बाबा, जेवर गहने साफ करने वाले के चक्कर में नहीं पड़ने समझाईस दी गई, महिलाओं को अभिव्यक्ति एप के बारे में विस्तृत जानकारी देकर एप डाउनलोड कर शिकायत कैसे कर सकते हैं बताकर जागरूक किया गया। गांव के नवयुवको को खेल सामाग्री में नेट बालीबाल, क्रिकेट किट, का वितरण किया गया। गांव में किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना घटित होने से तत्काल थाना विश्रामपुरी को सूचित करने हेतु आग्रह किया गया।

इस कायर्क्रम में थाना प्रभारी विश्रामपुरी निरीक्षक श्री रविशंकर ध्रुव, उप निरीक्षक प्रेमशंकर ठाकुर, प्रधान आरक्षक संतोष मरकाम, आरक्षक जम्मू लाल मरकाम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *