मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण…

www.khabarwala.news

schedule
2022-05-07 | 14:20h
update
2022-05-07 | 14:20h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

अपने समक्ष चावल वजन कर हितग्राहियों को कराया वितरण

रायपुर, 07 मई 2022 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान कुदरगढ़ उचित मूल्य राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की। और वहाँ उपस्थित हितग्राही श्रीमती राजकुमारी से दुकान में मिलने वाले राशन की मात्रा एवँ गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही अन्य हितग्राहियों से राशन के समय पर मिलने की जानकारी ली। उन्होंने अपने समक्ष ही हितग्राहियों को दिए जा रहे राशन का वजन करा कर राशन वितरित कराया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े और अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी उपस्थित थे ।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 03:54:22
Privacy-Data & cookie usage: