सरकार ने उठाया नेत्रहीन बहनें चंदा और रिया के इलाज का बीड़ा…

www.khabarwala.news

schedule
2022-05-06 | 10:24h
update
2022-05-06 | 10:26h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सरकार ने उठाया नेत्रहीन बहनें चंदा और रिया के इलाज का बीड़ा…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 6 मई 2022 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नेत्रहीन बालिकाओं चंदा और रिया के इलाज का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रामानुजगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों बच्चियों का इलाज देश के जिस अस्पताल में भी होगा, राज्य शासन उनका पूरा खर्चा वहन करेगी। दिल्ली या चेन्नई जहाँ जरूरत होगी भेजेंगे। अस्पताल के स्टॉफ के साथ बच्चियों और मां को भेजा जायेगा। कल आरागाही गांव के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अपनी मां अनति देवी के संग दो नेत्रहीन बेटियां आई थी।  मुख्यमंत्री ने कल भेंट मुलाकात में रो रही अनति देवी से कहा था कि आप चिंता ना करें, बच्चों के इलाज के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 12:26:33
Privacy-Data & cookie usage: