बस्तर की हरा सोना के नाम से ख्याति तेन्दुपत्ता सीजन वर्ष 2022 पर वन मंडल केशकाल को प्राप्त लक्ष्य -27700 मा.बोरा पर 16345.110 मा.बो. पूर्ण

सुषमा नेताम एस.डी.ओ…. – www.khabarwala.news

schedule
2022-05-05 | 15:20h
update
2022-05-05 | 15:20h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बस्तर की हरा सोना के नाम से ख्याति तेन्दुपत्ता सीजन वर्ष 2022 पर वन मंडल केशकाल को प्राप्त लक्ष्य -27700 मा.बोरा पर 16345.110 मा.बो. पूर्ण – सुषमा नेताम एस.डी.ओ….

raipur@khabarwala.news

इस वर्ष समाचार लिखे जाने तक पत्ता गुणवत्ता बेहतरीन 

16 समितियों में से 15 समितियों का पत्ता विक्रित 

Advertisement

धनोरा प्रा. व समिति का पत्ता क्रय शासन एवं विभाग द्वारा 

केशकालः- छत्तीसगढ़ की बस्तर संभाग में तेन्दुपत्ता हरा सोना के नाम से मशहूर है दिनांक 05/05/2022 को वन मंडल केशकाल का नई पदस्थ उप प्रबंध संचालक एवं उपवन मंडलाधिकारी श्रीमति सुषमा नेताम ने केशकाल में उप वन मंडलाधिकारी का दिनांक 26/04/2022 को पदभार ग्रहण किया ,हमारे प्रतिनिधि द्वारा भेंट कर वन मंडल केशकाल के जिला युनियन के अंतर्गत वर्ष 2022 में तेन्दुपत्ता संग्रहण के संबंध में जानकारी लेने पर श्रीमति सुषमा नेताम उप प्रबंध संचालक ने जानकारी में बताया कि केशकाल वनमंडल अंतर्गत वर्ष 2022 को तेन्दूपत्ता संग्रहण का कुल लक्ष्य 27700 मा.बोरा की पत्ता क्रय का लक्ष्य मिला है तथा 16 समितियों में विभाजित जिला युनियन केशकाल की कुल 16 समितियों से 15 समितियों का पत्ता ठेकेदार द्वारा विक्रित हुआ है इन 15 समितियों द्वारा उप प्रबंध संचालक केशकाल द्वारा दिनांक 03/05/222 तक तेन्दूपत्ता संग्रहण लक्ष्य 27700 मानक बोरा के विरूद्ध 16345.11 मानक बोरा संग्रहण किये जाने की जानकारी दी है। प्राथमिक वनोपज समिति ईरागांव में बाकी स्थानों की तुलना में पत्ता संग्रहण कार्य विलंब से हुआ था क्योंकि ईरागांव समिति में बूटा कटाई कार्य देरी से होने के चलते यहां संग्रहण कार्य विलंब से हुआ। इस वर्ष तेन्दुपत्ता की गुणवत्ता बेहतरीन है। 

उप प्रबंध संचालक श्रीमति सुषमा नेताम उप वन मंडलाधिकारी केशकाल ने आगे जानकारी में बताया है कि वर्तमान में तेन्दुपत्ता संग्रहण कार्य जोरों पर है तथा वन मंडल केशकाल में राज्य शासन द्वारा दिया गया कुल लक्ष्य पूर्ण करने का विश्वास दिलाया है।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 15:05:59
Privacy-Data & cookie usage: