राशिफल 4 मई: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-05-04 | 02:37h
update
2022-05-04 | 02:37h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 4 मई: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष-धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। व्‍यापार चल निकलेगा। बस अपने, जीवनसाथी, प्रेम और संतान के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। यानी पर्सनल लाइफ आपकी अभी भी डिस्‍टर्ब है। हरी वस्‍तु का दान करें। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृषभ-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। साझेदारी में थोड़ी समस्‍या है। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा हो सकती है। व्‍यापारिक और प्रेम के दृष्टिकोण से सही चल रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

Advertisement

मिथुन-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका अच्‍छा रहेगा। हरी वस्‍तु का पास रखें।

कर्क-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन एक सुखद मोड़ से गुजर रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब कुछ अद्भुत रहेगा। हरी वस्‍तु का दान करें।

सिंह-व्‍यापार में वृद्ध‍ि होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। सूर्यदेव को जल देते रहें। हरी वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति काफी अच्‍छी है। भाग्‍यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। यात्रा में लाभ है। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला-जोखिम बना हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चलते रहेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। जो लोग रिसर्च करते हैं। खासकर वाणिज्‍य में काम करते हैं, उनके लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थ्‍िाति काफी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मकर-निर्णय लेने की क्षमता अच्‍छी होगी। विद्यार्थियों के लिए सुखद समय है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थ्‍िाति में नए आयाम बन सकते हैं। वैवाहिक स्थ्‍िाति भी बहुत अच्‍छी चल रही है। कुल मिलाकर एक सुखद समय चल रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

कुंभ-घरेलू चीजों, भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम के घर तक पहुंच बनेगी। संतान की स्थिति अच्‍छी है। सुखद समय है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

 

मीन-अपनों का साथ होगा। खुशहाल वातावरण का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिखाई दे रहा है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 02:02:43
Privacy-Data & cookie usage: