ननारायणपुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

मुठभेड़ में DRG का जवान शहीद… – www.khabarwala.news

schedule
2022-05-04 | 11:06h
update
2022-05-04 | 11:07h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
ननारायणपुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ – मुठभेड़ में DRG का जवान शहीद…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

नारायणपुर : नारायणपुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस घटना में एक जवान शहीद हो गया हैं। ये मुठभेड़ इरपानार के जंगल मे हुई है। शहीद जवान भानुप्रतापपुर के रहने वाले थे और डीआरजी में पदस्थ थे।

जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 8.15 बजे तुलारगुफा-मुंगरी जंगलों (पीएस छोटेडोंगर, जिला नारायणपुर) के पास नक्सलियों के नारायणपुर डीआरजी सैनिकों और पीएलजीए कोय नंबर 6 के बीच गोलीबारी हुई।

मुठभेड़ के दौरान डीआरजी हेड कांस्टेबल सालिकराम मरकाम को गोली लगी और बाद में उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल गोलीबारी बंद हो गई है और अतिरिक्त बल के जवानों को मौके पर भेज दिया गया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.09.2024 - 05:59:04
Privacy-Data & cookie usage: