मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ईद-उल-फितर की दी मुबारकबाद…

www.khabarwala.news

schedule
2022-05-03 | 02:26h
update
2022-05-03 | 02:26h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ईद-उल-फितर की दी मुबारकबाद…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 03 मई 2022:  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ’ईद-उल-फितर’ की मुबारकबाद दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबकी तरक्की, खुशहाली और अमन-शांति के लिए दुआ की है। ईद की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि रमजान के पाक महीने के आखिर में ईद का जश्न सभी मिलजुलकर धूमधाम से मनाते है। यह त्योहार हमें ऊंच-नीच, छोटे-बडे़ का भेदभाव भुलाकर आपसी भाईचारे का पैगाम देता है। यह वास्तव में सामाजिक समरसता का त्यौहार है, जो परस्पर प्रेम और सौहार्द्र बढ़ाता है। मुख्यमंत्री ने खुशी के इस पर्व को लोगों से सदभाव के साथ मनाने की अपील की है। 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 20:04:19
Privacy-Data & cookie usage: