जिले में अक्षय तृतीया को ’माटी पूजन’ दिवस के रूप में मनाया जायेगा…

www.khabarwala.news

schedule
2022-05-02 | 14:15h
update
2022-05-02 | 14:15h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जिले में अक्षय तृतीया को ’माटी पूजन’ दिवस के रूप में मनाया जायेगा…

raipur@khabarwala.news

बेमेतरा 02 मई 2022 : राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप मंगलवार 3 मई अक्षय तृतीया को माटी पूजन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने कृषि विभाग के सहयोग से सभी ग्राम पंचायत, गौठान और एक स्थान में जनपद स्तर का माटी पूजन कार्यक्रम आयोजित करने कहा है। कलेक्टर ने इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिले के सभी चार जनपद पंचायत के सीईओ, सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय बेमेतरा, साजा, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक उद्यान एवं मछली पालन को पत्र जारी कर माटी पूजन दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश में कहा है कि कार्यक्रम में जिला, जनपद एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों को आमन्त्रित करें, ताकि गरिमामय कार्यक्रम सम्पन्न हो सके ।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा मिट्टी की उर्वरा शक्ति के पुनर्जीवन हेतु रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग के साथ गौ-मूत्र एवं अन्य जैविक पदार्थों के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष अक्षय तृतीया 3 मई को राज्य में ’माटी पूजन’ दिवस मनाकर इस महा अभियान को प्रारंभ किया गया है। राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महा अभियान का उद्देश्य प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों एवं जनमानस की भागीदारी को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कम्पोस्ट, गौ-मूत्र एवं जैविक खादों के उपयोग को प्रोत्साहित करना, रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता फैलाना, मानव एवं पशु आहार को हानिकारक रसायनों से मुक्त करना शामिल हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.08.2024 - 02:05:32
Privacy-Data & cookie usage: