सीएम भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, राज्य में खोले जाएंगे 50 नए इंग्लिश मीडियम स्कूल…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-30 | 09:32h
update
2022-04-30 | 09:32h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सीएम भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, राज्य में खोले जाएंगे 50 नए इंग्लिश मीडियम स्कूल…

raipur@khabarwala.news

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में 50 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का एलान किया है. राज्य में इन स्कूलों की मांग को लेकर होड़ मची है.

छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन के लिए होड़ मची है. स्कूलों सीट की संख्या कई गुना ज्यादा आवेदन आ रहे हैं. प्रदेश भर में करीब 35 हजार सीट पर डेढ़ लाख से अधिक आवेदन आए हैं. ऐसी स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh baghel) ने 50 नए स्कूल खोलने का एलान किया किया है.

Advertisement

50 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा

दरअसल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश के लिए लोगों का जबरदस्त रुझान देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में आगामी शैक्षणिक सत्र-2022 से 50 नए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने निर्णय लिया है. इसकी घोषणा की जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर दी है. सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा कि आगे भी जितनी जरूरत होगी उतने स्कूल तैयार होते रहेंगे. बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

एडमिशन के लिए डेढ़ लाख से अधिक आवेदन आए

इस वर्ष राज्य के 171 स्कूलों में से 126 स्कूलों के 34 हजार 652 सीटों के लिए तकरीबन डेढ़ लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं.

सभी कलेक्टरों को तैयारी के लिए पत्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला की ओर से राज्य से सभी जिला कलेक्टरों को अर्धशासकीय पत्र जारी किया गया है. इस पत्र के जरिए से कलेक्टरों को जिला में संचालित शासकीय स्कूलों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के रूप में बदलाव करने के संबंध में प्रस्ताव मंगाया है. आदेश में इस काम के लिए कलेक्टरों को 3 दिन का समय दिया गया है.

कलेक्टरों से कहा गया है कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि प्रस्तावित स्कूलों में आवश्यक रिनोवेशन और शिक्षकों की नियुक्ति का कार्य 15 जून के पहले ही कर लिया जाए, इससे शैक्षणिक सत्र 2022-23 से ही इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू की जा सके. साथ ही कहा गया है कि इस वर्ष हिन्दी माध्यम में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई उसी स्कूल में जारी रखी जाएगी. आवश्यकता होने पर इन स्कूलों में कक्षाएं दो पालियों में लगाई जा सकती हैं.

मुख्यमंत्री बोले जितनी जरूरत होगी उतने स्कूल तैयार होते रहेंगे

स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन के लेकर इस रुझान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसन्नता जाहिर की है.

आवश्यकता होने पर इन स्कूलों में कक्षाएं दो पालियों में लगाई जा सकती हैं.

मुख्यमंत्री बोले जितनी जरूरत होगी उतने स्कूल तैयार होते रहेंगे

स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन के लेकर इस रुझान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसन्नता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन को लेकर काफी रुझान देखने को मिल रहा है. हर कोई अपने बच्चों को इन स्कूलों में पढ़ाना चाहता है. ऐसे में हम जरूरतों के मुताबिक स्कूलों की संख्या बढ़ा रहे हैं. आगे भी जितनी जरूरत होगी उतने स्कूल तैयार होते रहेंगे. बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 18:22:43
Privacy-Data & cookie usage: