वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ ने पारिश्रमिक में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-29 | 13:14h
update
2022-04-29 | 13:14h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ ने पारिश्रमिक में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 29 अप्रैल 2022 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए मासिक करने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री विनोद सिन्हा, महासचिव श्री संतोष तिवारी सहित संघ के अनेक पदाधिकारी और सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रबंधक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री विनोद सिन्हा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पिछले 6-7 वर्षों में प्रबंधकों के पारिश्रमिक में एक रुपए की भी वृद्धि नहीं हुई थी, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हमारी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेकर प्रबन्धकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रुपए से बढ़ाकर सीधे 20 हजार रुपए कर दिया है, इसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री के प्रति हमेशा आभारी रहेंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2026 - 00:29:03
Privacy-Data & cookie usage: