बेलगहना और रतनपुर को तहसील के दर्जा देने पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति प्रकट किया आभार…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-29 | 13:18h
update
2022-04-29 | 13:18h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बेलगहना और रतनपुर को तहसील के दर्जा देने पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति प्रकट किया आभार…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 29 अप्रैल 2022 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में बिलासपुर जिले के बेलगहना और रतनपुर से आए नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने बेलगहना और रतनपुर को तहसील का दर्जा देने पर  मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे भी उपस्थित थे।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट की चुनौतियों के बाद भी राज्य सरकार जनता से किया वायदों को पूरा कर रही है।राज्य सरकार का यह प्रयास है कि आम जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अच्छे अवसर मिलें। व्यवस्थाएँ चुस्त-दुरुस्त हों जिससे आम जनता के कार्य बिना किसी दिक्कत के आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रशासन को जनता के नजदीक लाने के लिए 6 नए जिलों और 85 नई तहसीलों की घोषणा की गई है। इनमें से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला गठित किया जा चुका है तथा शेष जिलों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घोषित की गई तहसीलों में से 52 तहसीले शुरू हो गई है। संभवतः किसी सरकार के एक कार्यकाल में 85 नई तहसीलों की घोषणा की गई है। नई तहसीलों के गठन से राजस्व संबंधी कार्यो में लोगों को सहूलियत होगी। आय, जाति प्रमाण पत्र बनाने, जमीन से जुड़े मामलों का आसानी से निपटारा हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना का उल्लेख करते हुए इन योजनाओं के माध्यम से जनता को हो रहे लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव ने क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध तीर्थ रतनपुर को प्रसाद योजना में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से रतनपुर में विकास कार्य, जनसुविधाओं का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री की पहल पर जलसंसाधन विभाग द्वारा खूंटाघाट के टापू में रेस्टोरेंट बनाने और एक हेक्टेयर जमीन कॉटेज बनाने के लिए उपलब्ध कराई है। इससे खूँटाघाट में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर रतनपुर और बेलगहना से आए सर्वश्री संदीप शुक्ला, आनंद जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, कुलवंत सिंह, दामोदर क्षत्री, मदन कहरा, रामगोपाल कहरा, महावीर साहू, श्रीमती पूर्णिमा वैष्णव, श्रीमती कुमारी बाई सहित अनेक नागरिक शामिल थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 00:05:27
Privacy-Data & cookie usage: