सात एकलव्य विद्यालय भवनों के अधोसंरचना कार्य के लिए 35 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-29 | 08:23h
update
2022-04-29 | 08:23h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सात एकलव्य विद्यालय भवनों के अधोसंरचना कार्य के लिए 35 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 29 अप्रैल 2022: आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के सात एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवनों के अधोसंरचना कार्य के लिए 35 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मैनपाट जिला सरगुजा, शिवप्रसादनगर जिला सूरजपुर, करपावंड जिला बस्तर, लामकन्हार (अंतागढ़) जिला कांकेर, छोटेमुड़पार (खरसिया) जिला रायगढ़, सन्ना जिला जशपुर और तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम शामिल हैं। प्रत्येक विद्यालय के लिए पांच-पांच करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Advertisement

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी प्रशासकीय स्वीकृति आदेश अनुसार इन सातों एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के उन्नयन (भवनों के अधोसंरचना संबंधी आवश्यकतों को सी.बी.एस.सी. मानकों के अनुरूप करने) के लिए प्रति विद्यालय 5 करोड़ रूपए के मान से प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। प्रत्येक विद्यालय के लिए स्वीकृत राशि से आहाता निर्माण, प्राचार्य आवास, उच्च श्रेणी शिक्षक क्वार्टर, आई.टाइपक्वार्टर का निर्माण विद्युतीकरण एवं सेनेटरी कार्य सहित, अध्ययन कक्ष, मेडिकल रूम, लाईब्रेरी, स्टोर, कामन रूम एवं शौचालय का निर्माण, एकलव्य परिसर का जीर्णोद्धार और अन्य कार्य कराए जाएंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 07:20:51
Privacy-Data & cookie usage: