राशिफल 28 अप्रैल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-28 | 02:13h
update
2022-04-28 | 02:13h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 28 अप्रैल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष-खर्च से मन परेशान रहेगा। हालांकि शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन मन थोड़ा व्‍यथित रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। पिता का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक होगा। उत्‍तम समय है। स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

Advertisement

 

कर्क-भाग्‍य साथ देगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे भी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग है। व्‍यवसायिक सफलता मिलने का बहुत प्रबल योग बन रहा है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

 

सिंह-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बहुत बचकर पार करें। तबीयत खराब होने का भी योग बन रहा है। प्रेम और संतान पर भी पूरा ध्‍यान दें। पीली वस्‍तु पास रखें। मां काली की अराधना करें।

 

कन्‍या-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। कुंवारों की शादी तय हो सकती है। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। विरोधी परास्‍त होंगे। स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे। मित्रता करने का प्रयास करेंगे। प्रेम और संतान भरपूर साथ देगी। व्‍यवसायिक सफलता मिलने का योग है। पीली वस्‍तु का दान करें।

 

वृश्चिक-शुभता में वृद्ध‍ि होगी। संतान पक्ष से कुछ खुशहाल समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम अच्‍छा है लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। व्‍यापारिक सफलता मिलने का योग बन रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

धनु-भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। भौतिक सुख-संपदा में वृ्द्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। घर में कुछ उत्‍सव हो सकता है। प्रेम-व्‍यापार का पूरा साथ मिलेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

 

मकर-व्‍यवसायिक सफलता मिलने का योग है। अपनों के साथ से आप निरंतर तरक्‍की कर रहे हैं व्‍यापार में। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति में नयापन है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-धन का आवक बढ़ेगा। शब्‍दसाधक की तरह अच्‍छी वाणी का प्रयोग करेंगे। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

 

मीन-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम में बहुत अपनापन है। संतान आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 12:52:22
Privacy-Data & cookie usage: