Weather report: अगले 4-5 दिनों में बदलने वाला है मौसम, लू और धूलभरी आंधी के साथ बारिश की संभावना…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-27 | 08:25h
update
2022-04-27 | 08:25h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
Weather report: अगले 4-5 दिनों में बदलने वाला है मौसम, लू और धूलभरी आंधी के साथ बारिश की संभावना…

raipur@khabarwala.news

मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि अगले 4-5 दिनों में फिर से लू (heat wave) चलने के आसार हैं। यानी झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान, विदर्भ, ओडिशा, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भीषण गर्मी पड़ेगी।

जबकि पूर्वोत्तर भारत में बारिश और तूफान आ सकता है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय भारी बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज के साथ हल्की बारिश संभावित है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में धूल भरी आंधी, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश संभावित है।

Advertisement

 

भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, गुजरात, विदर्भ, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और दक्षिण उत्तर प्रदेश के एक या दो हिस्सों में लू (heat wave) की स्थिति हो सकती है

 

देश में मौसम में बदलाव की ये हैं वजहें

स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आसपास के हिस्सों में निचले स्तरों पर सक्रिय है।

दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा विदर्भ और मराठवाड़ा से गुजरते हुए फैली हुई है।

फैली हुई है।

 

भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, उत्तर दक्षिण की एक ट्रफ रेखा सिक्किम से पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है।

 

इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

स्काईवेट वेदर के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और पश्चिमी हिमालय के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

 

पिछले दिन इन राज्यों में हुई बारिश

स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

तटीय कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम के कुछ हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़ और केरल के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

इन राज्यों में धूलभरी आंधी चली, लू का असर रहास्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

 

तटीय कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम के कुछ हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़ और केरल के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हु

 

इन राज्यों में धूलभरी आंधी चली, लू का असर र

राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ धूल भरी आंधी, गरज के साथ छींटे पड़े

 

गुजरात बिहार और पश्चिम बंगाल के एक या दो हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बनी रही।।हाई।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 23:43:21
Privacy-Data & cookie usage: