ग्राम खरकोना के टिकनी गौठान में समूह की महिलाओं ने कलेक्टर एवं एसपी का बड़े ही आत्मीयता के साथ स्वागत किया…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-23 | 14:16h
update
2022-04-23 | 14:16h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
ग्राम खरकोना के टिकनी गौठान में समूह की महिलाओं ने कलेक्टर एवं एसपी का बड़े ही आत्मीयता के साथ स्वागत किया…

raipur@khabarwala.news

बलरामपुर 23 अप्रैल 2022:कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव ने विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम खरकोना के टिकनी गौठान का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अतिथिओं का बड़ी ही आत्मीयता से स्वागत किया।

Advertisement

टीकनी गौठान में कलेक्टर ने स्व-सहायता समूहों द्वारा मल्टीएक्टिविटी के तहत चलाये जा रहे विभिन्न यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने बाड़ी में सब्जी की खेती कर रहे निराला समूह की महिलाओं से बाड़ी में लगाये गये सब्जी के संबंध में जानकारी ली। निराला समूह की महिलाओं ने बताया कि पिछले वर्ष बाड़ी में मिर्ची की खेती कर 1 लाख 50 हजार रूपये की आमदनी हुई थी। कलेक्टर ने महिलाओं को और बेहतर सुविधा देने हेतु ड्रिप सिस्टम लगाने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिये। कलेक्टर ने बाड़ी में कार्य कर रही समूहों का अलग-अलग बोर्ड रकबा सहित लगाने के निर्देश दिये। तत्पश्चात कलेक्टर गौठान में संचालित मुर्गी पालन यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सेे मुर्गी पालन यूनिट में और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं के मांग पर गौठान में एक अतिरिक्त हैण्डपम्प लगाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तथा विद्युत व्यवस्था ठीक करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारी को दिये। उन्होंने गौठान समिति व समूह की महिलाओं द्वारा गौठान में अच्छे कार्य करने पर उनकी सराहना की तथा आगे और बेहतर कार्य करने को कहा। इस दौरान अमृत समूह की महिलाओं ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को स्वयं के द्वारा निर्मित आचार भेट किया।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रवेश पैंकरा, उप संचालक कृषि श्री राजेन्द्र एक्का, उप संचालक पशु श्री बी.पी.सतनामी, सहायक आयुक्त आदिवासी श्री आर.के.शर्मा, सहायक संचालक उद्यान श्री पतराम सिंह, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रमोद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.06.2026 - 02:24:36
Privacy-Data & cookie usage: