मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम :मुख्यमंत्री श्री बघेल 24 अप्रैल को रायपुर, चारामा, गुंडरदेही और सेमरा-सी (कुरूद) में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-23 | 18:04h
update
2022-04-23 | 18:04h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम :मुख्यमंत्री श्री बघेल 24 अप्रैल को रायपुर, चारामा, गुंडरदेही और सेमरा-सी (कुरूद) में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 23 अप्रैल 2022: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 24 अप्रैल को रायपुर, धमतरी, कांकेर और बालोद जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर में पूर्वान्ह 11 बजे प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शांति सरोवर में आयोजित अखिल भारतीय प्रशासनिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे विधानसभा हेलीपेड से दोपहर 12.05 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12.40 बजे कांकेर जिले के चारामा पहुंचेंगे, जहां वे राजीव मितान क्लब एवं महिला शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे वहां से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर 2.25 बजे बालोद जिले के गुंडरदेही पहुंचेंगे, जहां वे साहू सदन में तहसील स्तरीय मां कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे।

 

मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.25 बजे गुण्डरदेही हेलीपेड से प्रस्थान कर शाम 3.45 बजे धमतरी जिले के कुरूद तहसील के ग्राम सेमरा (सी) पहुंचेंगे, जहां वे देवांगन समाज के 57वां वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। वे शाम 4.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा वहां से प्रस्थान कर 5 बजे रायपुर पहुंचेगे। श्री बघेल शाम 7 बजे नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में एनडीटीव्ही द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे रात्रि 8.30 बजे कार द्वारा साईंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे, जहां वे गुरू तेग बहादुर जी की 400वीं जयंती (शताब्दी समारोह) में शामिल होंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 20:25:45
Privacy-Data & cookie usage: