छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत इन जिलों में आज बारिश की संभावना…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-22 | 10:31h
update
2022-04-22 | 10:31h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत इन जिलों में आज बारिश की संभावना…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। देर रात प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इन संभागों के जिलों में अंधड़ चलने की संभावना जताई है। वहीं तापमान की बात करें तो देर रात हुई बारिश के चलते लोगों की गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इस बारिश से लू की मार झेल रही प्रदेश की जनता की राहत मिली है।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.08.2024 - 19:57:25
Privacy-Data & cookie usage: