24 अप्रैल से गर्मी की छुट्‌टी, अब 15 जून को खुलेंगे स्कूल…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-21 | 11:39h
update
2022-04-21 | 11:39h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
24 अप्रैल से गर्मी की छुट्‌टी, अब 15 जून को खुलेंगे स्कूल…

raipur@khabarwala.news

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की वजह से स्कूलों में गर्मी की छुट्‌टी तय समय से पहले हो गई। सरकार ने 24 अप्रैल से स्कूलों की छुट्‌टी करने का आदेश जारी कर दिया है। अब 15 जून तक स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। उसके बाद नया शिक्षा सत्र शुरू होगा।

Advertisement

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार शाम जारी आदेश में कहा गया, प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से गर्मी का अवकाश शुरू कर दिया जाए। स्कूलों में केवल कुछ विषयों में एंडलाइन असेसमेंट का काम होना है। इसके लिए 25 अप्रैल की तारीख तय हुई है। जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल आना चाहते हैं, उनको 25 अप्रैल को असेसमेंट के लिए ही बुलाया जाएगा। उसके बाद स्कूल अगले शिक्षा सत्र के लिए 15 जून को खुलेंगे। गर्मी की छुट्‌टी का यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

गर्मी की वजह से अभिभावकों की चिंता बढ़ी थी

पिछले तीन दिनों से प्रदेश में गर्मी बढ़ी है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस हो गया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभागों के अधिकतर हिस्सो में लू चल रही है। इसकी वजह से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई थी। लोगों का कहना था, जिस गर्मी में वयस्क बेचैन हो जा रहे हैं, उसमें बच्चों का स्कूल जाना खतरनाक हो सकता है।

पहले 15 मई तक चलनी थी कक्षाएं

स्कूल शिक्षा विभाग में इस बार गर्मी की छुट्‌टी कम करने का फैसला किया था। फरवरी में एक आदेश जारी हुआ। इसमें कहा गया कि चालू शैक्षणिक सत्र 31 मार्च 2022 तक की जगह 30 अप्रैल 2022 तक चलेगा। इसके बाद 14 दिन नये शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं चलेंगी। उसके बाद 15 मई से 15 जून तक के 32 दिनाें के गर्मी की छुट्‌टी होगी। इससे पहले 46 दिन के ग्रीष्मावकाश की व्यवस्था होती थी। यह एक मई से शुरू होकर 15 जून तक चलनी थी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 18:17:49
Privacy-Data & cookie usage: