अमेरिका की सड़कों के जैसी होगी छत्तीसगढ़ की सड़के : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-21 | 10:50h
update
2022-04-21 | 10:50h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
अमेरिका की सड़कों के जैसी होगी छत्तीसगढ़ की सड़के : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

raipur@khabarwala.news

रायपुर। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल हाल में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा- छत्तीसगढ़ में हम सड़कें ऐसी बनाएंगे जो अमेरिका की सड़कों के बराबर होगी। श्री नितिन गडकरी ने कहा- छत्तीसगढ़ लगातार प्रगति और विकास की दौड़ में आगे जा रहा है। देश में खनिज संपत्ति सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में उपलब्ध है। इन खनिज सम्पदाओं का वैल्यू एडिशन होगा तो विकास में और गति आएगी। श्री गड़करी ने कहा कि यहाँ उद्योग आएंगे तो रोजगार निर्माण होंगे, इससे राज्य समृद्ध और खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि गांवो को शहरों औऱ नेशनल हाइवे से जोड़ना आवश्यक है। मैं विश्वास दिलाता हूं, आप मुझे जमीन अधिग्रहण और फॉरेस्ट क्लीयरेंस दो, मैं छत्तीसगढ़ में 2024 तक 1 लाख करोड़ की सड़कें बनाऊंगा। और ये सड़कें छत्तीसगढ़ में विकास का पथ बनेंगे। श्री गडकरी ने कहा कि ट्राइबल के विकास से देश का विकास होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर में अब नई टेक्नोलॉजी से काम हो रहा है, जिससे निर्माण लागत कम हो रही है।

Advertisement

वहीं री गडकरी ने एथेनॉल को भविष्य का फ्यूल बताया।

इससे पहले समरोह को सीएम बघेल ने भी संबोधित किया। सीएम श्री गडकरी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि, गडक़री जी विरले मंत्री हैं। जो किसी भी कार्य को समय सीमा में करने के लिए जाने जाते हैं। किसी भी पार्टी की सरकार हो लेकिन वह कार्य में भेदभाव नहीं करते। गडकरी जी एक अच्छे इंसान, अच्छे वक्ता, लेखक भी हैं। सीएम ने कहा, नितिन गडकरी के बारे में सभी जानते हैं, निर्माण कार्य में जो सिद्धि उनको है, बाकी किसी को नहीं है। देश में निर्माण करने वाले बिरले ही राजनेता होंगे जिनको जानकारी होगी। फ्लाइओवर बने, इससे सुविधा मिली, इसमें इनका योगदान रहा है। अच्छे मंत्री ही नहीं अच्छे वक्ता भी है। उनको सुनना और उनको जानना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मंत्री जी आएं है, तो मांग है और उम्मीद है। सीएम ने कहा कि मंत्री जी कभी निराश नहीं करते। इसके लिए जाने जाते हैं। समय समय पर मांग की है उसपर उन्होंने सहमति दी है। छत्तीसगढ़ के 3 मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग है। तेलीबांधा चौक से मैग्नेटो माल तक फ्लाइओवर बनाए जाने की मांग मैं रखता हूं। राम वन गमन पथ के 1000 किमी को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग भी है।

इससे पहले कार्यक्रम को प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी संबोधित किया। मंच पर राजस्व मन्त्री जय सिंह अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व सीएम डा. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, सांसद सन्तोष पांडेय भी मौजूद रहे।

सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में 34 हज़ार किमी सड़कें हैं। प्रदेश में जिन कार्यों का पूर्व में शिलान्यास हए थे वह सभी कार्य तत्परता से पूरे किये जा रहे हैं। नक्सल क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए सभी विभागों से समन्वय कर काम किया जा रहा है। प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में सड़कों का निर्माण जारी है। पीडब्लूडी मंत्री साहू ने केंद्रीय मंत्री से मांग रखी कि दुर्ग-बेमेतरा को नेशनल हाइवे और धमतरी- दुर्ग के बीच बायपास सड़क निर्माण की मांग की। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कहा- शेरशाह सूरी के बाद स्व. अटल बिहारी बाजपेयी ने देश में सड़कों के निर्माण को गति दी। अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस विजन के साथ काम कर रहे हैं। श्री गडकरी के छत्तीसगढ़ आने से अब प्रदेश में दशों दिशाओं में विकास होगा।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.05.2026 - 01:47:38
Privacy-Data & cookie usage: