सरस्वती सायकल योजनांतर्गत छात्राओं को किया गया सायकल का वितरण…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-21 | 13:17h
update
2022-04-21 | 13:17h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सरस्वती सायकल योजनांतर्गत छात्राओं को किया गया सायकल का वितरण…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

बलरामपुर 21 अप्रैल 2022:विकासखण्ड बलरामपुर के शासकीय हाई स्कूल विश्रामनगर के प्रांगण में सरस्वती सायकल योजना के तहत् वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में अध्ययनरत छात्राओं का निःशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सायकल वितरण कार्यक्रम में वर्ष 2020-21 के 09 एवं 2021-22 के 12 छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया।

सायकल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकासखण्ड स्तरीय विधायक प्रतिनिधि श्री जसिम अंसारी, विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती विमली सिंह, सरपंच श्री सुरेश सिंह, शाला प्रबंधक समिति अध्यक्ष श्री कन्हाई सिंह के उपस्थिति में सायकल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जसीम अंसारी ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि घर से विद्यालय की दूरी अब बाधा नहीं बनेगी। छात्राओं को स्कूल आवागमन में असुविधा न हो इसे देखते हुए सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण किया जाता है। उन्होंने समय की महत्व को बताते हुए कहा कि समय ही सबसे बलवान है, इसलिए समय को ध्यान में रखते हुए किसी भी कार्य को समय पर पूर्ण कर लेना चाहिए। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अंजना टोप्पो, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य श्री संजय दास, श्री प्रदीप खेस, श्री विजय, हकीम अंसारी, श्री ख्रीस्त कुमार केरकेट्टा, अभिभावक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका सहित छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 20:51:26
Privacy-Data & cookie usage: