www.khabarwala.news

’पेड़ की छांव के नीचे बैठ कलेक्टर ने बिशुनपुर गौठान में महिलाओं से उनकी आजीविका पर की चर्चा’…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-20 | 13:23h
update
2022-04-20 | 13:23h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
’पेड़ की छांव के नीचे बैठ कलेक्टर ने बिशुनपुर गौठान में महिलाओं से उनकी आजीविका पर की चर्चा’…

raipur@khabarwala.news

’एनआरएलएम को मुर्गी पालन तथा एलईडी बल्ब निर्माण की गतिविधी शुरू कराए जाने हेतु किया निर्देशित’

कोरिया 20 अप्रैल 2022:कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत के साथ विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत बिशुनपुर स्थित गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें गौठान में संचालित आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया तथा केंचुआ एवं वर्मी खाद निर्माण की जानकारी ली, माँ शारदा स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 38 बोरी खाद का विक्रय किया गया है। उन्होंने समिति अध्यक्ष से गोबर खरीदी की जानकारी ली तथा गोबर खरीदी निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।

Advertisement

कलेक्टर श्री शर्मा ने पेड़ की छांव के नीचे बैठकर स्व सहायता समूह की महिलाओं से गौठान की समस्याओं के सम्बंध में चर्चा की।महिलाओं ने कलेक्टर के समक्ष गौठान पहुँच मार्ग की समस्या रखी, जिसपर कलेक्टर श्री शर्मा ने जनपद पंचायत सीईओ को मार्ग के आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया। शंकर स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गौठान में सामुदायिक बाड़ी का संचालन किया जा रहा है, महिलाओं ने कलेक्टर श्री शर्मा को बताया कि अभी बाड़ी में लाल भाजी, धनिया, मेथी, भिंडी तथा लकड़ा भाजी लगाई गई है।

’मुर्गी पालन तथा एलईडी बल्ब निर्माण की गतिविधी शुरू कराए जाने किया निर्देशित’

कलेक्टर श्री शर्मा ने गौठान में महिलाओं को खाद निर्माण तथा सामुदायिक बाड़ी के साथ अन्य गतिविधियों के संचालन करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि इसी तरह मेहनत से काम करें। उन्होंने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक को गौठान में मुर्गी शेड निर्माण कराकर मुर्गी पालन शुरू करने तथा एलईडी बल्ब निर्माण की कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए। जिससे अधिक संख्या में गांव की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
22.04.2025 - 01:50:58
Privacy-Data & cookie usage: