’विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्रामों में लगेंगे विशेष शिविर, राशनकार्ड, पेंशन और हेल्थ कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी’…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-19 | 15:31h
update
2022-04-19 | 15:31h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
’विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्रामों में लगेंगे विशेष शिविर, राशनकार्ड, पेंशन और हेल्थ कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी’…

raipur@khabarwala.news

कोरिया 19 अप्रैल 2022:कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट सभागृह में समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने राजस्व अधिकारियों को पंचायत सचिव के साथ विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्रामों का सघन सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को आधार, राशनकार्ड, पेंशन और हेल्थ कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैम्प आयोजित करें। जिससे इन सुविधाओं से छूटे हुए लोगों को भी सुविधाएं मिल सके। इस विशेष कैम्प के लिए कलेक्टर ने स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, और पंचायत सचिव को समन्वय करते हुए इस कैम्प के सफलता पूर्वक आयोजन के निर्देश दिए।

Advertisement

डॉक्टरों के ब्रांडेड दवाई लिखने पर सीएस और सीएमएचओ को तुरंत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गत दिवस बैठक में सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक दवाईयों की बजाय ब्रांडेड दवाई लिखने पर कड़ी नाराजगी जताई थी।मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने तत्काल सभी कलेक्टरों और सीएमएचओ को निर्देश जारी करते हुए डॉक्टर द्वारा सिर्फ जेनेरिक दवाईयां ही लिखना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में कलेक्टर ने आज बैठक में सीएमएचओ और सिविल सर्जन को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएमओ एवं औषधि नियंत्रक को भी निरीक्षण और कड़े कार्रवाई के निर्देश दिए।

आगामी सप्ताह में जिला स्तरीय मुस्कान कैम्प का होगा आयोजन

कलेक्टर श्री शर्मा के पूर्व निर्देशों पर जिले में कटे-फटे होंठ, तालु, क्लबफुट की समस्या से पीड़ित चिन्हांकित बच्चों के लिए मुस्कान कैम्प का आयोजन आगामी सप्ताह में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त समन्वय के साथ शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्ययोजना तैयार करें।

बंदोबस्त त्रुटि सुधार के लिए राजस्व अधिकारियों को गांवों में पहुंचकर निराकरण के निर्देश

बैठक में जिले के कुछ क्षेत्रों में बंदोबस्त त्रुटि के प्रकरणों की जानकारी संज्ञान में आने पर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिये। इसके लिए कलेक्टर ने जिन विकासखंडों में यह प्रकरण प्राप्त हुए हैं, वहां जाकर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

समाधान तुंहर दुआर में मिले पेंशन प्रकरणों में 800 से ज्यादा हितग्राहियों को अगले माह से मिलेगी पेंशन की सुविधा

कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में समाधन तुंहर दुआर शिविर में मिले आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। उपसंचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि शिविर में मिले 804 पेंशन आवेदनों के परीक्षण और स्वीकृति के बाद एनएसएपी पोर्टल में भी एंट्री कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि मई माह से पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए सभी जनपद पंचायत सीईओ से गोबर खरीदी की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सहायक पंजीयक को गौठानो से पैक खाद के उठाव कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में श्री शर्मा ने जिले के सभी गौठानो के रख-रखाव, चारागाहों की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसी तरह बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, नल-जल योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, धन्वंतरि मेडिकल में आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, संयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टर, जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 23:51:41
Privacy-Data & cookie usage: