महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भैसबोड आंगनबाड़ी केंद्र की घटना को गम्भीरता से लिया…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-18 | 12:05h
update
2022-04-18 | 12:05h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भैसबोड आंगनबाड़ी केंद्र की घटना को गम्भीरता से लिया…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 18 अप्रैल 2022:महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बालोद के भैसबोड आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के घायल होने को गम्भीरता से लेते हुए कलेक्टर को घटना की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती भेंड़िया ने घायल बच्चों के समुचित इलाज और देख-भाल के निर्देश भी कलेक्टर को दिए हैं। उन्होंने इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो यह सुनिश्चित करने को कहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अमले ने तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 11:07:37
Privacy-Data & cookie usage: