भारत में फिर बढ़ रहे कोरोना एक्टिव मामले…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-15 | 07:42h
update
2022-04-15 | 07:42h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
भारत में फिर बढ़ रहे कोरोना एक्टिव मामले…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के डेली केस भले ही लगातार कम हो रहे हों, लेकिन एक्टिव केस में इजाफे ने चिंता बढ़ा दी है। एक दिन में कोविड-19 के 949 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,39,972 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 11,191 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से मौत के छह और मामले सामने आने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,21,743 हो गई है।

24 घंटे में बढ़े एक्टिव केस

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,191 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 133 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 12:05:24
Privacy-Data & cookie usage: