14 अप्रैल राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-14 | 03:36h
update
2022-04-14 | 03:36h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
14 अप्रैल राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। मित्रों से सद्भाव बनाये रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पर‍िवार का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य होंगे। भाइयों में मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।

 

वृष राशि- शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु सेहत का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। यात्रा कष्टमय हो सकती है।

Advertisement

कर्क राशि- माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सन्तान को कष्ट होगा। म‍ित्रों से भेंट होगी।

 

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। कारोबार के लिए विदेश यात्रा हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व‍िवादों से बचकर रहें।

कन्या राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

 

तुला राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यों के प्रति सचेत रहें। सेहत का ध्यान रखें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। रोजगार के साधन बनेंगे। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

 

धनु राशि- संयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता म‍िलेगी।

 

मकर राशि- आत्मविश्वास में परिपूर्ण रहेंगे। लेखनादि-बौद्धि‍क कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। तनाव से बचकर रहें।

मीन राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। संतान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना भी पड़ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 17:28:08
Privacy-Data & cookie usage: