भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, मनीष वोरा महासचिव, सुखनंदन बंजारे उपाध्यक्ष और गंगेश दि्वेदी बने कोषाध्यक्ष…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-12 | 20:49h
update
2022-04-12 | 20:53h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, मनीष वोरा महासचिव, सुखनंदन बंजारे उपाध्यक्ष और गंगेश दि्वेदी बने कोषाध्यक्ष…

श्रवण यदु, विश्वनाथ साहू और पवन सिंह ठाकुर को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया

रायपुर@khabarwala.news। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक आज दिनांक 12 अप्रैल 2022 को प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष नितिन चौबे के नेतृत्व में सपन्न हुई। बैठक में प्रदेश इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। प्रदेशाध्यक्ष नितिन चौबे ने प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की। इसके बाद पदाधिकारियों ने भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ व उनकी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की और आगामी कार्यक्रम को लेकर सुझाव दिए। बता दें प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे एवं प्रदेश सचिव श्रवण यदु को प्रदेश प्रवक्ता की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं पवन सिंह ठाकुर को प्रदेश सचिव के साथ क्वाडिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

इनकी हुई नियुक्ति

मनीष वोरा को प्रदेश महासचिव, गंगेश दि्वेदी कोषाध्यक्ष, सुखनंदन बंजारे उपाध्यक्ष वहीं सचिव के रूप में श्रवण यदु, विश्वनाथ साहू पवन सिंह ठाकुर को नियुक्त किया गया।

इन विषयों पर हुआ चर्चा

प्रदेशाध्यक्ष नितिन चौबे व नव नियुक्त प्रदेशपदाधिकारियों ने बैठक में कई एजेंडों पर चर्चा किया। इसमें प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने को लेकर चर्चा किया गया। संगठन की ओर से महिला पत्रकार विंग को गठन करने पर विचार विमर्श किया। प्रदेश के सभी जिलों की इकाई गठन को लेकर विचार विमर्श किया गया।

पत्रकार हितों की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाएंगे : नितिन चौबे

प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने नियुक्ति पश्चात सभी पदाधिकारियों से पत्रकार हितों की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। श्री चौबे ने कहा कि विगत दो वर्षों में कोरोना जैसी विश्व व्यापी महामारी से जूझते हुए पत्रकारों और उनके परिवारों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। अन्य सेक्टर्स की तरह मीडिया हाउसेस की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हुई है, जिससे बड़ी संख्या में पत्रकार साथी छटनी के शिकार होकर अर्थिक संकट से जूझ रहे है। वहीं तमाम खतरनाक हालात का सामना करते हुए बड़ी संख्या में हमारे साथी असमय ही काल कवलित हो गए। उनके परिवारों के लिए केंद्र हो या राज्य सरकार किसी ने उल्लेखनीय पहल नहीँ की। मीडिया संस्थानो ने भी इस दौरान अपना खर्च कम करने के लिए बेरहमी से छटनी या वेतन कटौती की । पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी श्री चौबे ने चिंता जताई और इसके लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करने की जरूरत बताई। श्री चौबे ने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही इस मसले के साथ संगठन की गतिविधियों की जानकारी देने के लिए मुख्यमंत्री व राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.09.2024 - 04:49:24
Privacy-Data & cookie usage: