रेल आंदोलन पदयात्रा में ग्रामीण भी दे रहे समर्थन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-11 | 08:29h
update
2022-04-11 | 08:29h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
रेल आंदोलन पदयात्रा में ग्रामीण भी दे रहे समर्थन…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

जगदलपुर। तीन अप्रैल से अंतागढ़ से शुरू हुई बस्तर रेल आंदोलन पदयात्रा जारी है। ग्रामीणों ने आगे आकर स्वयं से समर्थन देते हुए पदयात्रियों का हौसला बढ़ाया। रविवार सुबह आठवें दिन भानपुरी से पदयात्रा शुरू हुई। ज्ञात हो कि बस्तर रेल आंदोलन जो कि सर्वसमाज और गैर राजनितिक संगठनों के नेतृत्व में 93 वर्षीय पद्मश्री धर्मपाल सैनी की अगुवाई में 3 से 12 अप्रैल तक अंतागढ़ से जगदलपुर तक पदयात्रा के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं।

बनियागांव से शनिवार प्रात: 6.30 बजे बस्तर रेल आंदोलन पदयात्रा जनजागरण करते हुए दाहिकोंगा, जोबा होते हुए घोडागांव में 11.30 को पहुंची, जहां शनिवार दोपहर भोजन विश्राम करते हुए शाम 4.30 को दूसरे पहर की पदयात्रा आरम्भ करते हुए फरसागुड़ा से निकलकर भानपुरी में रात्रि विश्राम किया। रविवार को भानपुरी से पदयात्रा शुरू हुई।

शनिवार की 24 किलोमीटर पदयात्रा में बस्तर रेल आंदोलन से दशरथ कश्यप, किशोर पारख, संपत झा, पुरुषोत्तम नोयल, शंकर लाल गुप्ता, जीतू गोलछा, रोहित सिंह बेस, किशोर दुग्गड़, अजय जैन, राजा कोष्टा, गजेंद्र चांडक ,अनिल केला, मनीष ईनाणी, किसान मित्र संघ से सिंगा दसरू, हिड़मो समलु, परदेशी, बुधराम पीलू, दिनेश कुमार ,लक्ष्मण दिनेश बोनजा, मासाराम सहित ग्रामवासियों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

 

 

 

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 00:23:52
Privacy-Data & cookie usage: