छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा हितग्राही पंजीयन में किया गया संशोधन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-11 | 14:03h
update
2022-04-11 | 14:03h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा हितग्राही पंजीयन में किया गया संशोधन…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

कोरिया 11 अप्रैल 2022:श्रम पदाधिकारी ने बताया कि छŸाीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा हितग्राही पंजीयन के प्रारूप 28 में संशोधन करते हुये संदर्भित अधिसूचना से लाईव फोटो तथा मोबाईल नंबर में ओटीपी लिया जाना प्रावधानित किया गया है। जिले में श्रमिकों के पंजीयन एवं योजना आवेदन में लाईव फोटो और मोबाईल नंबर से ओटीपी की सुविधा प्रारंभ किया जा चुका है। उन्होने जिले के समस्त सीएससी, गर्वनेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य ईकाई के समस्त च्वाईस सेंटरों को निर्देशित करते हुए बताया कि श्रम विभाग में श्रमिकों के पंजीयन में लाईव फोटो और मोबाईल नंबर से आवेदन किया जाये। लाईव फोटो के स्थान पर स्कैन फोटो अपलोड करने पर संबंधित च्वाईस सेंटर पर कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.09.2026 - 02:34:51
Privacy-Data & cookie usage: