छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री उइके से मध्य-प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सौजन्य भेंट…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-09 | 15:42h
update
2022-04-09 | 15:42h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री उइके से मध्य-प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सौजन्य भेंट…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 09 अप्रैल 2022: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से गत दिवस दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ भवन पहुंचकर मध्य-प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री श्री यादव से राज्यपाल सुश्री उइके ने राज्य के शिक्षा व्यवस्था, विश्वविद्यालयों की प्रगति एवं नई शिक्षा नीति को लेकर चर्चा की। इसके अलावा प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर डॉ. यादव ने राज्यपाल सुश्री उइके को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने डॉ. यादव को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 09:25:21
Privacy-Data & cookie usage: