फरारी काट रहे चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर गिरफ्तार…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-08 | 14:19h
update
2022-04-08 | 14:19h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
फरारी काट रहे चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर गिरफ्तार…

raipur@khabarwala.news

झानू नागेश / धमतरी

धमतरी दिनांक* 08-04-22:

● पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम ने शुष्क इंडिया चिटफंड कम्पनी के डायरेक्टर को उज्जैन (म.प्र.)से किया गिरफ्तार*…..

● *निवेशकों से लाखों रूपये जमाकर कम्पनी बंद कर फरार थे डायरेक्टर, भेजे गये रिमांड पर*….

 

● *चिटफंड मामलों को लेकर गंभीर एसपी धमतरी, लंबित मामलों की स्वयं कर रहे हैं लगातार समीक्षा*…

Advertisement

 

● *फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित किये पुलिस टीम, दिगर प्रांत दबिश दे रही अलग-अलग टीमें*

 

*संक्षिप्त विवरण*- थाना कोतवाली में आवेदक रघुराम यादव पिता स्व.झल्लू राम यादव उम्र 47 वर्ष निवासी डोंगाडुला द्वारा द्वारा वर्ष 2018 को लिखित शिकायत दिया गया था जिसमें शुष्क इंडिया सेल्स प्रा.लि. चिटफंड कम्पनी को एक लाख दस हजार रूपये निवेश किया गया था।

चिटफंड कंपनी के द्वारा अधिक लाभांश देने का लालच देकर निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपये डूबा चुके निवेशकों के रूपये वापस दिलाये जाने को लेकर

प्रदेश के मुख्यमंत्री के मंशानुरूप

 

पुलिस अधीक्षक धमतरी *श्री प्रशांत ठाकुर* द्वारा लंबित चिटफंड मामलों को लेकर काफी गंभीर है, वे स्वयं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर प्रकरण के फरार आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये एडिशनल एसपी.श्रीमती निवेदिता पॉल को ‍दिगर प्रांत पुलिस टीम भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

थाना प्रभारियों द्वारा फरार आरोपियों के संबंध में लगातार पतासाजी कर जानकारी जुटाई जा रही है ।

इसी क्रम में जिले के कई निवेशकों के लाखों रूपये चिटफंड कम्पनी में जमा कराकर फरार हुये है, जिसमें शुष्क इंडिया सेल्स प्रा०लि० कम्पनी के डायरेक्टर- दिनेश शैनी पिता नंद कुमार लोधी निवासी वार्ड न० 03 न्यू कॉलोनी मक्सी, जिला-शाजापुर (म०प्र०)

कोतवाली पुलिस टीम द्वारा उज्जैन (म.प्र.)से विधिवत गिरफ्तार किया गया।

थाना कोतवाली के अप.क्र. 130/2018 धारा 420, 120बी,467,468,IPC एवं प्राइज चीटस एण्ड मनी सरकुलेशन स्कीमस (बेनिंग) एक्ट, 1978 की धारा 4,5,6 तथा छ.ग. निक्षेपकों के संरक्षण अधिनियम की धारा 6,10 के तहत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

*गिरफ्तार आरोपी*-दिनेश शैनी पिता नंद कुमार लोधी निवासी वार्ड न ० 03 न्यू कॉलोनी मक्सी जिला-शाजापुर (म०प्र०)

 

जिसमें पूर्व में मेन डायरेक्टर सहित पॉच आरोपी भी पकड़े जा चूके हैं ये छठवां आरोपी है जो पकड़ा गया है ।

 

सम्पूर्ण कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक भूनेश्वर नाग, सउनि.राजेंद्र सोरी सउनि.बोधन ध्रुव,आर हेमंत सूर्यवंशी,आर.संतोष यादव, आर.इंद्र कुमार ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 05:21:55
Privacy-Data & cookie usage: