पेयजल समस्या नियंत्रण के लिए जिले में विशेष प्रकोष्ठ का गठन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-08 | 11:02h
update
2022-04-08 | 11:02h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
पेयजल समस्या नियंत्रण के लिए जिले में विशेष प्रकोष्ठ का गठन…

raipur@khabarwala.news

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 8 अप्रैल 2022:जिले में गर्मी के मौसम में किसी भी तरह से पेयजल की समस्या नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखते हुए पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण एवं सुचारू रूप से संचालन के लिए पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रकोष्ठ एक अप्रैल से प्रभावशाली हो गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संपूर्ण जिले सहित तीनों विकास खंडों में पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण प्रकोष्ठ में पेयजल से संबंधित शिकायत, सुझाव दर्ज किया जा सकेगा। सम्पूर्ण जिल के लिए नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी श्री पी के पाठक मोबाइल +91-9425853244 की ड्यूटी लगाई गई है।

Advertisement

विकासखण्ड मरवाही के लिए नियंत्रण प्रकोष्ठ सहायक उप अभियंता श्री यू. एस. पवार मो. +91-9425255062, हैंडपंप तकनीशियन आई. एस. मार्को मो. +91-9407740322, सहपाल लक्ष्मी नारायण गेडरे +91-9893325124, हैंडपंप तकनीशियन अरविन्द कुमार बंजारे +91-7974660468 इन अधिकारियों-कर्मचारियों से बिगडे हुए हैण्डपम्पों के सुधार तथा आवश्यक शिकायत एवं सुझाव सूचित कर सकते है।

इसी तरह विकासखण्ड पेण्ड्रा के लिए उप अभियंता श्री यू.एस. पवार +91-9425255062, हैंडपंप तकनीशियन श्री दीपक कुमार भुआर्य +91-7974660468, हैंडपंप तकनीशियन श्री खिलावन सिंह सरोता +91-9617292111, हैंडपंप तकनीशियन श्री जीवन सिंह पेन्द्रो +91-9869441466 की ड्यूटी लगाई गई है, इनसे पेयजल की समस्या के संबंध में संपर्क किया जा सकता है।

 

विकासखंड गौरेला के लिए उप अभियंता श्री एन. एस. कंवर +91-9301576591, श्री सुरेश कुमार बैरागी +91-7067242438, हैंडपंप तकनीशियन श्री मंगल प्रसाद राठौर +91-9685171027, हैंडपंप तकनीशियन श्री सोहनलाल कोल +91-7024315644 की ड्यूटी लगाई गई है। मैदानी स्तर पर इन अधिकारी-कर्मचारी को बिगड़े हुए हेण्डपम्पो के सुधार हेतु आवश्यक शिकायत एवं सुझाव के लिए सूचित कर सकते है इसके अलावा टोलफ्री नम्बर +91-1800230008 पर भी शिकायत एवं सुझाव दर्ज किया जा सकता है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 18:02:17
Privacy-Data & cookie usage: