बस्तर में मौसम ने करवट बदली… तेज हवाओं के साथ हुई बारिश…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-07 | 07:05h
update
2022-04-07 | 07:05h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बस्तर में मौसम ने करवट बदली… तेज हवाओं के साथ हुई बारिश…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर:  बस्तर में बुधवार की शाम अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवाओं के साथ कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में करीब 30 मिनट तक बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इधर, कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिले में पहले तेज आंधी चली, फिर करीब 15 से 20 मिनट तक बारिश हुई है। हालांकि दंतेवाड़ा में अब भी बूंदा-बांदी जारी है। बारिश होने से इन जिलों में मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से निजाद मिली है।

मौसम वैज्ञानिक एपी चंद्रा ने कहा कि, प्रदेश के उत्तर में पूर्वी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का संगम स्थल मध्य छत्तीसगढ़ बना हुआ है।इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना बनी हुई है। फिलहाल कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 11:00:23
Privacy-Data & cookie usage: