गौठान पहुंच कार्यक्रम के तहत मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन पहुंचे बलौदाबाजार जिले के ग्राम पुरैना-खपरी के गौठान में…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-06 | 11:07h
update
2022-04-06 | 11:07h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
गौठान पहुंच कार्यक्रम के तहत मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन पहुंचे बलौदाबाजार जिले के ग्राम पुरैना-खपरी के गौठान में…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 06 अप्रैल 2022: मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ‘‘गौठान पहुँच कार्यक्रम’’ के अंतर्गत आज बलौदाबाजार जिले की ग्राम पंचायत पुरैना खपरी के गौठान में पहुँचे। मुख्य सचिव श्री जैन ने गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया और गौठान में लगायी गयी चौपाल में जमीन पर बैठकर महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों के साथ उनके द्वारा गौठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान श्री जैन में महिला स्व-सहायता समूह के कार्याे की सरहाना की। इस अवसर पर बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर श्री डोमन सिंह भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने गौठान में गोबर खरीदी की जानकारी ली और स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता भी परखी।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पिछले दिनों सभी अधिकारियों को गौठानों का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लेने और गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में आज मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन पुरैना खपरी के गौठान में पहुंचे।

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने गौठान में ग्रामीणों और महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों से चर्चा के बाद कहा कि गौठानों की व्यवस्था और अधिक मजबूत हो और लोगों को इससे फायदा हो। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 07 अप्रैल से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अधिकारी गौठानों का भ्रमण कर वहां गतिविधियों का जायजा लेंगे और गौठानों की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि वे इस अभियान के शुरू होने के एक दिन पहले ही गौठान में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पुरैना-खपरी गौठान में काम कर रहीं महिलाएं अपने काम से संतुष्ट हैं। उन्हें यहां से आमदनी भी हो रही है और सबसे बड़ी बात यह है कि ये महिलाएं होने वाली आमदनी का इस्तेमाल अपने रोजमर्रा के खर्च में न करके, अपने काम की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए कर रही हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.06.2026 - 13:33:15
Privacy-Data & cookie usage: