Weather report: रायपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, राहत के कोई आसार नहीं…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-05 | 06:45h
update
2022-04-05 | 06:45h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
Weather report: रायपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, राहत के कोई आसार नहीं…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। अभी गर्मी बनी रहेगी और किसी भी प्रकार से राहत के आसार नहीं है। एक्यूवेदर के अनुसार, सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। स्काइमेट के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि अभी 15 अप्रैल तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है। मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं हो रहा है। गर्मी में हो रही लगातार बढ़ोतरी की वजह से इन दिनों एसी, कूलर की मांग काफी बढ़ गई है। कंपनियों द्वारा एसी, कूलर के विभिन्ना माडल बाजार में उतारे गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष कूलर और एसी के कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 23:59:54
Privacy-Data & cookie usage: