राशिफल 5 अप्रैल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-05 | 03:14h
update
2022-04-05 | 03:14h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 5 अप्रैल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष-आर्थिक उन्‍नति का समय है। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। एक सुखद समय कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान दें। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी बनी रहेगी लेकिन व्‍यवसायिक सफलता का योग है। काली वस्‍तु का दान करें। सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिखाई दे रहा है। ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। बड़ी अच्‍छी स्थिति है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

Advertisement

मिथुन-मानसिक चिंता बनी रहेगी। खर्च की अधिकता परेशान करेगी। अकारण भय ग्रस्‍त रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

 

कर्क-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। प्रेम और व्‍यवसाय का भरपूर सहयोग रहेगा। अच्‍छा समय है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

 

सिंह-व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। राजनीतिक लाभ मिेलेगा। व्‍यापारिक और सरकारी मामलों में सुखद समय है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-जोखिम से उबर चुके हैं। अच्‍छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला-परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-व्‍यापार सही चलता रहेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

 

वृश्चिक-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। मन प्रसन्‍न रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। सुखद समय है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़ि‍या है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

 

धनु-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा। सफेद वस्‍तु काली मंदिर में दान करें।

 

मकर-विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। संतान पक्ष से खुशहाल समाचार मिलेगा। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। बाकी अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य बढ़िया है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा बचें। मां काली की अराधना करते रहें।

 

मीन-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। व्‍यवसायिक सफलता का योग है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम अच्‍छा है। व्‍यवसायिक मामले सुलझ जाएंगे। सफेद वस्‍तु पास रखें।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 22:23:16
Privacy-Data & cookie usage: